बहराइच: नथनिया चौराहे के पास बाइक पोल से टकराई, हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
बहराइच। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के नथनिया चौराहे के पास हुए सड़क हादसे में बाइक के अनियंत्रित होकर पोल से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान फरीद निवासी कसाई टोला, राजा बाजार थाना नानपारा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार फरीद अपने साथी के साथ रुपईडीहा घूमने गया था। तभी हादसे में मौत हुई है। साथी घायल।