मध्य प्रदेश के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कटनी के विकास की तुलना रीवा, सतना और शहडोल से करते हुए रीवा के लिए "देहात रेवाड़ी" शब्द का इस्तेमाल करते नजर आते हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोग इसे विकास पर टिप्पणी बता रहे हैं, जबकि कई लोग शब्दों के चयन पर आपत्ति जता रहे हैं।