करौं: पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर करौं प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक आयोजित
Karon, Deoghar | Jun 9, 2026 करौं प्रखंड में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर मंगलवार दोपहर 3:00 बजे एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार ने की।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सभी कर्मी एवं पदाधिकारी जी-जान से जुट जाएँ।