घाघरा: मनातू गांव में कुआं में गिरने से मां और नाबालिक पुत्र पुत्री समेत 3 की हुई मौत,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लाया थाना
Ghaghra, Gumla | Jun 24, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू गांव में बुधवार को हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मृतकों में परदेशनी कुमारी,उसका नाबालिक पुत्र अंश उरांव,पुत्री आशमानी कुमारी के नाम शामिल हैं। मृतका के पति जगन्नाथ उरांव ने बताया कि कुआं मे नहाने पत्नी बच्चे साथ गई थी।