हुज़ूर: टीलाजमालपुरा: नशे में फ्रूट विक्रेता ने एसिड पिया, 8 दिन बाद इलाज के दौरान मौत
Huzur, Bhopal | May 8, 2026 भोपाल के टीलाजमालपुरा इलाके में रहने वाले फ्रूट विक्रेता ने नशे की हालत में ऐसिड पी लिया, 8 दिन चले इलाज के बाद शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मनोज कुमार पंथी पिता स्वर्गीय पूरण सिंह पंथी (44) निवासी 32 रेजीमेंट रोड फ्रूट का ठेला लगाते थे।