कोल: जेल पुल पर बाइक सवार मजदूर को टक्कर मारकर फरार हुआ कार चालक, इलाज के लिए सड़क पर तड़पता रहा घायल
Koil, Aligarh | Jan 27, 2024 थाना बन्ना देवी इलाके के जेल पुल पर तेज़ रफ्तार कार सवार ने बाइक सवार एक मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार मजदूर घायल हो गया और उसका पैर टूट गया साथ ही उसकी मोटरसाइकिल के भी परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा सरकारी एंबुलेंस की मदद से काफी देर के बाद घायल मजदूर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।