श्रीनगर: को-ऑपरेटिव बाजार में अज्ञात चोरों ने चार दुकानों में की चोरी, दुकानदारों में आक्रोश
को-ऑपरेटिव बाजार में शुक्रवार-शनिवार के दरम्यानी दो बजे रात में अज्ञात चोरों ने चार दुकानों में पीछे से घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकानों से नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।