विदिशा नगर: सोमवार को हरिपुरा के पास रेलवे ट्रेक पर अज्ञात ट्रेन की चपेट मे आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत,मेडिकल कालेज मे कराया PM
सिविल लाईन थाना क्षेत्र के हरिपुरा के नजदीक रेलवे ट्रैक पर सोमवार दोपहर को अज्ञात व्यक्ति अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। शव को मेडिकल कॉलेज में पीएम करवा कर सुरक्षित रखवाया। वही उसकी पहचान करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका व्यक्त की गई है।