हुज़ूर: एमपी नगर जोन-2 स्थित सागर प्लाजा में लिफ्ट तीसरी मंजिल से गिरी, 7 पत्रकार घायल
Huzur, Bhopal | Apr 29, 2026 भोपाल के एमपी नगर जोन-2 स्थित सागर प्लाजा में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक लिफ्ट अचानक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। इस हादसे में लिफ्ट में सवार सात लोग घायल हो गए, जिनमें सभी पत्रकार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह सभी अपने एक साथी पत्रकार से मिलने सागर प्लाजा स्थित ऑफिस गए थे और वापस लौटते समय यह दुर्घटना हुई|