जानसठ: कस्बा जानसठ की एक गौशाला में गोवंश की दुर्दशा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, प्रशासन ने लिया संज्ञान
जानसठ कस्बे की एक गौशाला में शुक्रवार दोपहर 3:00 के आसपास एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुई, वायरल वीडियो के आधार पर देख सकते हैं कि किस तरह एक मृत गोवंश को ट्रैक्टर के माध्यम से उठाया जा रहा है, और बेरहमी से फेका जा रहा है, वायरल वीडियो के आधार पर जानसठ एसडीएम जयेंद्र कुमार ने लिया संज्ञान तुरंत कर्मचारियों को लगाई फटकार।