गाज़ीपुर: स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द! गाजीपुर में बैलेंस निगेटिव, रिचार्ज के बाद भी अंधेरा, उपभोक्ता परेशान
गाजीपुर में लगाए गए स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं।मीटर का अचानक बैलेंस निगेटिव हो जाना,रिचार्ज के बाद भी बिजली का देर से बहाल होना और अधिक बिल आने जैसी समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं।बताया जा रहा है कि कई बार बैलेंस चेक न होने पर बिजली अपने आप कट जाती है,जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।