जमालपुर: जमालपुर प्रखंड-अंचल के रिकॉर्ड जलाने से मचा हड़कंप, जांच के आदेश दिए गए
जमालपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय परिसर में महत्वपूर्ण कागजात, रजिस्टर और खतियान जलाए जाने की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। प्रखंड परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर के सामने कुछ कर्मचारियों द्वारा पुराने रिकॉर्ड जलाए जाने की सूचना पर कार्यालय में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।बताया जाता है कि परिसर में पहुंचे कुछ लोगों ने जब लाल कपड़े में बंधे कागजात, रजिस्टर