मल्हारगढ़: नारायणगढ़ पुलिस ने फायरिंग के बाद दो तस्करों को पकड़ा, 252 किलो डोडाचूरा और पिस्टल बरामद
नारायणगढ़ थाना पुलिस ने 252 किलो डोडाचूरा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया,वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी क्रेटा कार लेकर भागे और दुर्घटना के बाद पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने लगे,लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया, आरोपियों से देशी पिस्टल, कारतूस, मोबाइल और फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद हुईं,जब्त डोडाचूरा की कीमत करीब 5.10 लाख रुपए बताई गई है,