दमोह/इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद दमोह प्रशासन सतर्क हो गया है। शहर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जलाशयों और पानी की टंकियों की साफ-सफाई युद्धस्तर पर की जा रही है। बुधवार शाम 6 बजे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन और मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में नगर पालिका व जल निगम का अमला नव गाजा पहाड़ी पहुंचा।