मथुरा: बदमाश ने सरेंडर के बजाय पुलिस पर दागीं गोलियां, पुलिस एनकाउंटर में दबोचा गया 16 मुकदमों का वांछित बदमाश
शातिर बदमाश ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे गोलियां चलानी शुरू कर दीं।आत्मरक्षा में पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में जा लगी, जिससे वह वहीं ढेर हो गया। घायल आरोपी की पहचान अयूब उर्फ मोटा उर्फ विल्ला के रूप में हुई है, जो राजस्थान के डीग जिले का रहने वाला है।