इंदौर: विजय नगर में तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, रेलिंग से टकराकर मंदिर की दीवार में घुसी
Indore, Indore | Mar 9, 2025 इंदौर के विजयनगर इलाके में एक तेज रफ्तार कार बीआरटीएस रेलिंग से टकराकर मंदिर की दीवार में जा घुसी। बताया जा रहा है कि दो कारों में सवार युवक-युवतियां तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे। हादसे के बाद एक कार सवार व्यक्ति मौके पर अपनी कार छोड़कर दूसरी कार से साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है।