इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगोरिया सहित आदिवासी पर्वों को राजकीय पर्व घोषित किया
Indore, Indore | Mar 9, 2025 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में मीडिया से चर्चा में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी जनजातियों के प्रमुख पर्वों को राजकीय पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लेगी। इनमें भगोरिया पर्व भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम जनजातीय संस्कृति और उनके उत्सवों के महत्व को सम्मानित करने के लिए उठाया गया है।