सोहागपुर: नगर में भारी बारिश के बाद कलेक्टर ने नागरिकों से जल भराव वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की
जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कलेक्टर डॉ.केदार सिंह ने रविवार की शाम 5 बजे लगभग जिले के नागरिकों से अपील है कि जल भराव वाले क्षेत्रों में न जाएं, जलमग्न सड़कों, पुलों और नालों को स्वयं पार न करे न दूसरों को करने दे। बता दें कि लगातार शनिवार की देर रात से रविवार की सुबह 10 बजे तक भारी बारिश हुई।