कोलायत: हदा थाना क्षेत्र के नोखड़ा सोलर प्लांट में हुई बड़ी चोरी, लाखों का केबल और सामान गायब, मामला दर्ज
हदां थाना क्षेत्र के नोखड़ा स्थित सोलर प्लांट में चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने प्लांट में घुसकर भारी मात्रा में इलेक्ट्रिकल सामान पार कर लिया, जिससे कंपनी और बिजली उत्पादन पर असर पड़ा है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी नख्तसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 मार्च ko SCADAh मॉनिटरिंग के दौरान प्लांट के कुछ हिस्सों में चोरी हुई।