बरेली: बरेली में अंबेडकर प्रतिमा पर बवाल से भड़की रंजिश, दलित युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी का आरोप
बरेली के भुता थाना क्षेत्र से तनाव बढ़ाने वाला मामला सामने आया है। गांव गुलड़िया हजारी निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब हिंसा तक पहुंच गया है। शिकायत के मुताबिक, गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने पहले अंबेडकर प्रतिमा का अपमान करने की कोशिश की, अभद्र टिप्पणी की