कासगंज: सोमवती अमावस्या, दशहरा और ताजिया जुलूस को लेकर सोरों थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक
15 जून सोमवार को पड़ने वाली सोमवती अमावस्या, दशहरा एवं ताजिया कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोरों कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापारियों तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।