उचकागांव: मीरगंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 60 वर्षीय महिला की मौत, दो युवक गंभीर घायल
मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.मृतका की पहचान जिगना निवासी 60 वर्षीय मालती देवी, पति राम प्रवेश साह, के रूप में हुई है.