रूड़की: पनियाला अंडरपास के पास पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी करने के उपकरण बरामद
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी करने की योजना बना रहे ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी निजाम और फिरोज नाम के दो चोरों को पनियाला अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस के द्वारा चोरी करने के उपकरण भी बरामद कर लिए गए है। पुलिस के द्वारा दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।