रूड़की: कृष्णा नगर की गली नंबर 20 में पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर की गली नंबर 20 मे अपनी पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा करने वाले मानसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मानसिंह पत्नी से लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था को भंग कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मानसिंह को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने मानसिंह पर शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।