गोहद: गौहद थाना क्षेत्र के घनश्याम पुरा गोहद में फरियादी के साथ मारपीट, मोबाइल क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज
गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी योगेश जाटव निवासी पुराना घनश्यामपुरा वार्ड एक गोहद ने पुलिस को बताया। कि अशोक जाटव निवासी गोहद ने 18 जनवरी को लगभग 1 बजे मेवाती के थान के पास पुराना घनश्यामपुरा में गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं डंडा मारा, जिससे फोन टूट गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर सोमवार को लगभग 2:00 बजे मामला दर्ज कर लिया है।