बालोद: फर्स्ट सेमेस्टर एडमिशन के लिए 6 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट, जिले के कई कॉलेजों में बीकॉम की सीटें अब भी खाली
Balod, Balod | Jun 28, 2026 हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से संबद्ध जिले के शासकीय एवं निजी कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहले चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। पहले चरण के आवेदन 5 जुलाई तक लिए जाएंगे, जबकि 6 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी 6 से 15 जुलाई तक संबंधित कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापन कर प्रवेश ले सकेंगे।