गायघाट: धोबौली गांव में राजस्व पदाधिकारी बने प्रशांत कुमार के सम्मान में समारोह का किया गया आयोजन, उज्ज्वल भविष्य की की गई कामना
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के धोबौली गांव में शनिवार शाम चार बजे 70वीं बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर राजस्व पदाधिकारी बने प्रशांत कुमार के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री एवं सांसद राजभूषण चौधरी ने प्रशांत कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।