घोड़ाडोंगरी: पेट्रोल पंप के पास घोड़ाडोंगरी में बाइक सवार ने नगर परिषद के सफाईकर्मी को मारी टक्कर, सफाईकर्मी व बाइक सवार युवक हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी में पेट्रोल पंप के पास गुरुवार दोपहर 3 बजे बाइक ने नगर परिषद के सफाईकर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में सफाईकर्मी नितिन और बाइक सवार युवक आशीष घायल हो गए। दोनों घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी पेट्रोल पंप के पास बाइक ने नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सफाईकर्मी को टक्कर मार दी।