घोड़ाडोंगरी: पांढरा गांव में कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, एक व्यक्ति हुआ घायल
पांढरा गांव में बुधवार शाम करीब 7 बजे कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को 100 डायल ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार पांढरा गांव में कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति विमल मिस्त्री निवासी चोपना घायल हो गया।