घोड़ाडोंगरी: सतपुड़ा डैम सारनी का खोला गया एक गेट, तवा नदी में छोड़ा जा रहा 850 क्यूसेक पानी
सतपुड़ा डेम सारनी का बुधवार को एक गेट खोला गया। डेम का एक गेट खोलकर तवा नदी में 850 क्यूसेक छोड़ा जा रहा है। डेम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते डेम में पानी की आवक होने से डेम का वाटर लेवल मेंटेन करने के लिए डेम का एक गेट खोला गया है। डेम का एक गेट खोलकर तवा नदी में करीब 850 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।