घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में जनपद शिक्षा केंद्र द्वारा शिक्षकों को कठिन सवालों को आसान बनाने का दिया गया प्रशिक्षण
घोड़ाडोंगरी में मंगलवार को जनपद शिक्षा केंद्र द्वारा शिक्षकों को कठिन सवालों को आसान बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। वही प्रशिक्षण शिविर का घोड़ाडोंगरी बीआरसी पीसी बोस ने निरीक्षण किया। बीआरसी पीसी बोस ने बताया कि घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के प्राइमरी स्कूलों में कक्षा पहली और दूसरी को पढ़ने वाले शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।