घोड़ाडोंगरी: बेलोण्ड गांव में सांप के काटने से एक युवक की हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दिया गया शव
बेलोण्ड गांव में बुधवार को सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई। घोड़ाडोंगरी पुलिस में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया। घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के एएसआई संत कुमार परतेती ने बताया कि बेलोण्ड गांव में सांप के काटने से श्याम अखण्डे 21 साल की मौत हो गई। परिजन उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे.