सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस के अवसर पर नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वीर भूमि डिग्री कॉलेज में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। जिला अधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता और अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज के निर्देशन में सभी संबंधित विभागों ने अभ्यास की तैयारी पूरी कर ली है। शुक्रवार को शाम 6 से 6.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।