खरगोन। गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शासकीय कन्या शाला विद्यालय बक्सड़ में व्याप्त समस्याओं पर कड़ा विरोध जताया। परिषद ने आरोप लगाया कि प्राचार्य द्वारा विद्यालय का संचालन अव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है, वहीं अंग्रेजी शिक्षक नियमित कक्षाएं नहीं ले रहे, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।