लुगासी में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित किसानों ने मुआवजा वितरण में गड़बड़ी और भूमि रिकॉर्ड में हेरफेर का शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि 1995 के बंदोबस्त के दौरान कई पुश्तैनी जमीनें गलत लोगों के नाम दर्ज हो गईं, जबकि अब मुआवजा भी रिकॉर्ड धारकों को दिया जा रहा है।