गोला: बड़हलगंज में मामूली विवाद में युवक की हत्या, शव रखकर हाईवे किया गया जाम
Gola, Gorakhpur | Apr 30, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र के बेलसड़ी गांव निवासी 26 वर्षीय अमीर चंद्र साहनी की हत्या से इलाके में शोक और आक्रोश फैल गया। वह बारात में शामिल होने आजमगढ़ के जीयनपुर गया था, जहां मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और चाकूबाजी में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार रात शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अमीर परिवार का मुख्य सहारा था।