कैराना: कांधला क्षेत्र के मलकपुर में किसान के खेत पर बने कमरे में भूसे में लगी आग, शरारती तत्वों पर आग लगाने का आरोप
कांधला क्षेत्र के गांव मलकपुर के जंगल में समयदीन का खेत स्थित है। सोमवार शाम करीब छह बजे किसान ने बताया कि उसने अपने खेत पर बने कमरे में पशुओं के लिए भूसा भरा हुआ था। आरोप है कि शरारती तत्वों ने कमरे की दीवार की ईंट हटाकर भूसे में आग लगा दी। उन्होंने बामुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भूसा जलने से नुकसान हो गया। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई है।