झांसी: राम प्रकाश अग्रवाल एवं मधु अग्रवाल ने लिया देहदान का संकल्प, मण्डलायुक्त ने कहा- देहदान से बड़ा कोई दान नहीं
Jhansi, Jhansi | Apr 7, 2026 मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे के मुख्य आतिथ्य में अधिवक्ता राम प्रकाश अग्रवाल और उनकी पत्नी मधु अग्रवाल का देहदान संकल्प हेतु सम्मान किया गया। इस दंपत्ति ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को मरणोपरांत देहदान करने का निर्णय लिया है। आयुक्त कार्यालय स्थित बार संघ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मण्डलायुक्त ने उन्हें 'युग का महर्षि दधीचि' बताते हुए सम्मानित किया