फ्री फायर गेम की लत ने 12 वर्षीय किशोर को अपने ही घर का चोर बना दिया। बीती 17 दिसंबर की रात किशोर ने अपने घर से लगभग 40 हजार रुपए नकद और तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर साथी के साथ फरार हो गया। छह दिन बाद पूछताछ में किशोर ने बताया कि मोबाइल गेम खेलने के लिए मोहल्ले की महिला से उधार लिए पैसे चुकाने के लिए उसने चोरी की।