फतुहा: फतुहा के शहरी व ग्रामीण इलाकों में छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
Fatwah, Patna | Oct 27, 2025 फतुहा के शहरी व ग्रामीण इलाकों में छठ ब्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य का अर्ध्य दिया है। अस्ताचलगामी सूर्य के अर्ध्य के साथ ही चार दिवसीय छठ का आज तीसरा दिन का समापन हो गया है। फतुहा के कटैया घाट, मस्ताना घाट, त्रिवेणी संगम घाट,मौनिया घाट पर छठ ब्रतियों का काफी भीड़ देखा गया है। मुख्य सड़कों पर एवं सभी घाटों पर पुलिस,पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।