सांगानेर: किशनगढ़ रेनवाल थाना इलाके में बीती रात शादी समारोह से लौट रहे कार सवार परिवार पर अज्ञात बदमाशों ने किया जानलेवा हमला
रेनवाल थाना इलाके में दातारामगढ़ बाईपास पर बीती रात शादी समारोह से लौट रहे कार सवार परिवार के 4 लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। कैंपर गाड़ी और मोटरसाइकिलों में सवार होकर आए हमलावरों ने पहले कार का पीछा किया और फिर चलती वैन को कैंपर से टक्कर मारकर अनियंत्रित कर दिया। टक्कर लगने के बाद वाहन सड़क किनारे पलट गया,जिससे मौके पर अफ़रा-तफ़री मच गई