फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सम्मसपुर त्रिवेणी घाट के पास स्थित एक घर के पास से 49 पीस बियर किया बरामद।
Fatwah, Patna | Jun 10, 2026 सम्मसपुर त्रिवेणी घाट के पास स्थित एक घर से नदी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर 49 पीस कैन बियर के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। शराब धंधेबाज राहुल कुमार है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि सूचना मिली कि सम्मसपुर त्रिवेणी घाट के पास शराब बेचने का काम किया जा रहा है। एसआई देवकर्ण बंटी ने छापेमारी कर बीयर बरामद किया है।