बालाघाट: भरवेली पंचायत में सियासी भूचाल: 21 में से 19 पंचों ने सरपंच के खिलाफ एसडीएम को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव
बालाघाट जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत भरवेली की राजनीति इन दिनों पूरी तरह गरमा गई है। पंचायत में जल्द तख्तापलट होने के संकेत मिल रहे हैं। पंचायत के 21 में से 19 पंचों ने सरपंच श्रीमती गीता अनिल बिसेन के खिलाफ अविश्वास जताते हुए मंगलवार की शाम को एसडीएम कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। उपसरपंच सहित पंचों ने सरपंच और उनके पत