जोशियाड़ा: जनपद में हो रही वर्षा के दृष्टिगत डीएम ने कंट्रोल रूम पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा
जनपद अन्तर्गत वर्तमान मे हो रही वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपद आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सभी संबंधित एजेसियो को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने यमुनोत्री क्षेत्र में भू-धंसाव और भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील स्थानो की भी जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियो को निरंतर निगरानी करते रहने के निर्देश दिए।