सिंगरौली: जयंत चौंकी में विजयदशमी पर्व के अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मंत्रोच्चारण से गूंज उठा परिसर
विजयदशमी के अवसर पर विंध्यनगर थाना के चौकी जयंत परिसर में इस बार शस्त्र पूजा बृहद रूप से मनाई गई। प्रभारी चौकी जयंत ने शस्त्रों की पूजा कर लोगों की भलाई की कामना की। शनिवार सुबह से ही चौकी परिसर में पुलिसकर्मी शस्त्रों की साफ सफाई में जुटे रहे। पुलिस अधिकारियों ने विधि विधान से शस्त्रों की पूजा कर सभी के भले की मनोकामना की।