चैनपुर: चैनपुर की पुलिस ने फरार किशोरी को सकुशल बरामद किया, युवक को किया गिरफ्तार
चैनपुर की पुलिस ने फरार किशोरी को सकुशल बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को शाम 6 बजे चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने कहा किशोरी के पिता द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी एवं सूत्रों के आधार पर पता लगाकर किशोरी को सकुशल बरामद किया और इस मामले में युवक को गिरफ्तार किया है