रौन: मेहगांव चक्का जाम मामला गरमाया,कांग्रेस नेता प्रमोद चौधरी ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल,बोले FIRवापस ले नही होगा आंदोलन
Ron, Bhind | Jun 26, 2026 भिंड जिले के मेहगांव में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हुए चक्का जाम का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे कांग्रेस नेता प्रमोद चौधरी ने अपने कार्यालय से प्रेसवार्ता कर पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की।उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क हादसों के बाद पहले भी कई बार लोगों ने चक्का जाम किया, लेकिन उन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की गई।