कांके: फिरदौस नगर में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान, पीएचईडी विभाग ने की जांच
Kanke, Ranchi | Jun 22, 2026 फिरदौस नगर में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान हैं। गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत मिलने पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे पीएचईडी विभाग ने इसकी जांच की। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से नलों से बदबूदार और मटमैला पानी आ रहा है, जिससे पेयजल संकट और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। फिलहाल पीएचईडी विभाग ने पानी के नमूने लेकर जांच शुरू कर दी है।