बांसवाड़ा: शहर के पैलेस रोड़ से शाही वैभव में सजे महारावल जगमाल सिंह का कच्छ राजघराने में विवाह, हाथी पर निकला भव्य बिनोला
राजसी परंपराओं और शाही ठाठ-बाट के बीच बांसवाड़ा राजघराने के महारावल जगमाल सिंह का जश्न-ए-विवाह समारोह इन दिनों शहर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महारावल जगमाल सिंह का विवाह गुजरात के कच्छ राजघराने में तय हुआ है, जिसे लेकर बांसवाड़ा में कई दिनों से तैयारियां जोरों पर थीं। अब समारोह पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है।