होशंगाबाद नगर: जिले में पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक सहित समस्त कार्यालयों में श्रमदान कर चलाया सफाई अभियान, IG व SP ने की सफाई
जिले की समस्त पुलिस इकाइयों में आज विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसमे जिले के समस्त कार्यालय भवनो, थानो व पुलिस लाईन की साफ सफाई की गई इस अभियान में पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन इरसाद वली, उप पुलिस महानिरीक्षक जगत सिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र एवं जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियो द्वारा सफाई अभियान मे श्रमदान किया गया।